प्लेटफार्म नंबर-2 से गुजरते समय अचानक टूटी मालगाड़ी की कपलिंग, कुछ देर प्रभावित रहा रेल परिचालन; घटना में जनहानि नहीं

जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफार्म नंबर-2 से गुजर रही एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में अलग हो गई। मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद उसके डिब्बे एक-दूसरे से अलग हो गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी दो इंजनों के साथ चल रही थी।
अचानक हुई इस घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन की कपलिंग टूट गई और मालगाड़ी के डिब्बे अलग होकर दो हिस्सों में बंट गए।
कपलिंग टूटने की घटना के बाद कुछ समय के लिए प्लेटफार्म नंबर-2 पर रेल परिचालन प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
रेलवे कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी के अलग हुए हिस्सों को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की। कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही रेल परिचालन को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की।
घटना के कारण स्टेशन पर कुछ समय के लिए असामान्य स्थिति बनी रही, लेकिन रेलवे कर्मचारियों की कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
जांच के बाद सामने आएगी कपलिंग टूटने की वजह
मालगाड़ी की कपलिंग किन परिस्थितियों में टूटी, इसकी वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा घटना की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कपलिंग टूटने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि, महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
