राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

रायपुर ,छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए सोमवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ली। राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र के पदभार संभालने के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को अब स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक नेतृत्व की संभालेंगे जिम्मेदारी
मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उनकी नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश को लेकर चल रहा इंतजार भी समाप्त हो गया है। नए मुख्य न्यायाधीश के सामने न्यायिक कार्यों के साथ-साथ हाईकोर्ट के प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार और न्यायिक प्रशासन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाए जाने के बाद जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि, महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

1 thought on “जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ”